Date Archives January 2023

मुक्त पुरुष

अब कोई कहे कि आप •••? तो हम भी कई योनियों से गुजरे होंगे । और तो और इस योनि ( मनुष्य योनि ) में भी कई बार मनुष्य देह रहकर स्वार्थी बने, राक्षस बने, संसारी बने। यह बात ग्रंथों ने भी कही है। बार – बार हम मनुष्य देह में भी आये। एक ही बार में (ब्रह्मज्ञानी) नहीं बने। एकाध बार जब मनुष्य देह मिलेगा तो पुरानी वासना के अनुसार वही काम करोगे। इसलिए ध्यान रखना कि कई बार मनुष्य तो बने पर मुमुक्षु नहीं बने। मेरे को तो शंका इसी में है कि क्या आप सब मुमुक्षु हैं? पहले ये तीन हो जाएं —
मनुष्यत्वं मुमुक्षूत्वं महापुरुषसंश्रय:।
पहले मनुष्य फिर मुमुक्षु , फिर महापुरुषों का संग। जितना आपको प्रेमी – प्रेमिका अच्छे लगते हैं, जितनी आपको मटरगश्ती अच्छी लगती है, क्या उतने ही आपको महापुरुष अच्छे लगते हैं •••? महापुरुष का आश्रय जरूरी है।
देखो, गर्भ भी कई तरह से आश्रय लेता है। पहले मां के पेट का आश्रय लेता है । फिर क्या वह वहीं बना रहता है? जब बाहर आया तो दूध किसका पिया? बाप का पिया? फिर भी आश्रय मां का ही है। मां खिलाती है, मां बुलवाती है। इसलिए हम लोग कहते हैं आप कि मातृभाषा क्या है? बोलना भी हमने मां से ही सीखा है। दूध भी मां का पिया, खेले भी मां की गोद में, अर्थात मां ने हमको बड़ा किया। धीरे-धीरे आगे बढ़ते जाएं। आवश्यकता है मुक्त होने की , जैसे मां के पेट से मुक्त होना जरूरी है; पर जल्दी नहीं, ऐसे ही माता के दूध से भी। क्या सारी जिंदगी मां का दूध ही पीते रहोगे? फिर दूध पीना छोड़ा। खाना शुरू किया। मां खिलाती थी, मां बनाती थी।